नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग पासवान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी मवेशी हॉट मैदान में पूर्व विधायक सतीश कुमार के अगुआई में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पार्टी के बैनर तले विस्तार अभियान जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शिरकत की।

नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग पासवान 2चिराग पासवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार नीतीश कुमार है। तभी तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में ही उनके प्रति ज्यादा विरोध देखा जा रहा है। बिहार की जनता ने 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया था।

- Sponsored Ads-

नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग पासवान 3मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हकीकत में इस बार 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खाता तक खुलने वाला नहीं है।

नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे चिराग पासवान 4उन्होंने कहा कि मैं हमेशा शब्दों की मर्यादा का पक्षधर रहा हूं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से बोलते बोलते कभी गलत शब्दों का प्रयोग कर जाते हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ना ही उनके पद को की गरिमा को शोभा देता है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

Share This Article