सत्याग्रह को लेकर रातगांव में तेघड़ा भाकपा की बैठक का हुआ आयोजन

DNB Bharat

केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं संवैधानिक संस्थाओं का किये जा रहे दुरुपयोग के खिलाफ भकपा कर रही है राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं संवैधानिक संस्थाओं पर हमले के खिलाफ राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन को लेकर रविवार को तेघड़ा प्रखण्ड के रातगांव दुलारपुर पंचायत भवन में भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजनीति प्रसाद सिंह ने की।

- Sponsored Ads-

सत्याग्रह को लेकर रातगांव में तेघड़ा भाकपा की बैठक का हुआ आयोजन 2

बैठक को संबोधित करते हुये भाकपा के पूर्व राज्य सचिव सह पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश गम्भीर संकट की दौर से गुजर रहा है। देशभर में धर्म और जाति के नाम पर उन्माद फैलाकर अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण संविधान और लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

किसान नेता दिनेश सिंह ने सत्याग्रह आंदोलन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अपैल से 15 मई तक गांव गांव पदयात्रा कर मनाया जाएगा। आमलोगों को केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया जायेगा। बैठक को भाकपा अंचलमंत्री परमानंद सिंह, जुलुम सिंह, सोपल सिंह, इन्दु सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में जनसंगठनों के विस्तार और विधायक योजना के बारे में भी चर्चा हुई। मौके पर मो असगर, विपत महतों, अंजू शर्मा, उदय महतो, पंसस महेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article