वीरपुर पुलिस का ‘धर-पकड़’ अभियान: दो अलग-अलग कांडों के फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में धर पकड़ अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों के प्राथमिक अभियूक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 03/23 के प्राथमिक अभियूक्त तेघरा थाना क्षेत्र के फरदी निवासी मन्नू सहनी के पुत्र जितेन्द्र सहनी को फरदी बांध पर से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

वीरपुर पुलिस का 'धर-पकड़' अभियान: दो अलग-अलग कांडों के फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल 2जबकि थाना कांड संख्या 54/22 के प्राथमिक अभियूक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा वार्ड नं 6 के निवासी राजेंद्र महतों के पुत्र अभिराम महतों को राजौरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article