भगवानपुर पुलिस ने हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के वायरल हो रहे वीडियो मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।प्रभारी थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सत्यार्थी बताया कि उसकी पहचान विशनपुर निवासी कपिलदेव पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।

सोशल मीडिया पर एक देसी कट्टा के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।इस मामले में थाना में कांड संख्या 234 /25 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

भगवानपुर पुलिस ने हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार 2प्रभारी थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।हथियार बरामद नहीं हो सका है।

Share This Article