समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: ताजपुर से 3627 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : मद्य निषेध इकाई (सीआईडी) से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में सड़क के किनारे खेत से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

 बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 3627.855 लीटर आंकी गयी है जो विभिन्न चार ब्रांडों के है। इस दौरान कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर उत्पाद थाने में फरार कारोबारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार कारोबारी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले श्याम कुमार साह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। 

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: ताजपुर से 3627 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार 2जब्त शराब में कुल चार ब्रांड और दो साइज 375 एमएल एवं 180 एमएल की कुल 10 हजार 473 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी टीम में मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक संजीत कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article