बेगूसराय में प्रधानाध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर किया हंगामा

DNB Bharat Desk

 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भर्रा के छात्रों का आरोप है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी के आरोप लगाकर स्कूल में ग्रामीणों और छात्रों ने किया तालाबंदी जमकर हंगामा और तोड़फोड किया। स्कूल परिसर में घंटो हंगामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वही घंटो तक स्कूल मे अफरा तफरी का माहौल बना रहा।  बताते चले कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भर्रा के छात्रों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्रों के साथ बराबर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में प्रधानाध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर किया हंगामा 2इसको लेकर छात्रों ने कई बार विरोध भी किया लेकिन इसके बावजूद भी प्रधानाध्यापक  मानने को तैयार नहीं था। छात्रों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से किया। इसी से नाराज़ ग्रामीण एवं छात्रों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर तोड़फोड़ और हो हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान के द्वारा आठवीं क्लास की छात्रा के साथ गलत हरकत करता था।

बेगूसराय में प्रधानाध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर किया हंगामा 3छात्रा  प्रधानाध्यापक के द्वारा गलत हरकत का विरोध करते रहता था। लेकिन इसके बावजूद भी वह मानता नहीं था छात्रा के साथ गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहा था। जब इस घटना की सूचना ग्रामीणों को लगा ग्रामीण आक्रोशित होकर स्कूल पहुंचकर स्कूल मे जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से छात्र एवं छात्रा और ग्रामीण के द्वारा तोड़फोड़ और हो हंगामा कर रहे हैं।

बेगूसराय में प्रधानाध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप,आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जमकर किया हंगामा 4वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article