जमीनी विवाद के मारपीट में एक व्यक्ति घायल, दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम मेहदौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के सुरेंद्र झा के पुत्र अमित कुमार झा ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम वह तथा उसका भाई बालकृष्ण झा उर्फ विनित झा गृह निर्माण हेतु जमीन पर गड्ढा खोद रहा था तभी पड़ोसी विरेन्द्र कुमार झा व विकास झा उर्फ मुरारी झा मेरे भाई के साथ गाली गलौज करने लगे।

- Sponsored Ads-

वहीं विकास झा उर्फ मुरारी झा हमसे रंगदारी टैक्स मांगने लगा तथा मेरे भाई के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान बालकृष्ण झा उर्फ विनित झा का सर फट गया जिससे वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उपरोक्त लोगों ने उसके भाई के गले से सोने का चेन भी छीन लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने  आवेदन के आलोक में मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 125/25 दर्ज कर दोनों आरोपी विरेन्द्र कुमार झा व उसका पुत्र विकास झा उर्फ मुरारी झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article