बेगूसराय में अपराधी ने खेत जोतने के बहाने किसान को खेत ले गया और गोली मारकर कर दी हत्या

 

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाज़ी टोला की है,मृतक व्यक्ति की पहचान रामदीरी महाजी टोला निवासी करी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाज़ी टोला की है। मृतक व्यक्ति की पहचान रामदीरी महाजी टोला के रहने वाले करी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गांव के ही दो अपराधी खेत जोतने के बहाने खेत पर ले गया और उसे हत्या गोली मारकर कर दी। फिलहाल इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को लगी मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल परिजन पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया जा रहा है। हत्यारे को गिरफ्तारी के मांग पर अरे हुए हैं।

वही इस संबंध में मटिहानी थाना के एसआई सुबोध कुमार ने बताया है कि प्रतिरोध में कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में कुछ दिन पहले जो हत्यारे है उसके भाई की हत्या हुई थी उसी के प्रतिशोध में आज गांव के ही रहने वाले पड़ोसी कार्य सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को बहियार में गोली मारकर हत्या कर। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -