डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद समस्तीपुर के बाबा केवल स्थान मेले में खुलेआम काउंटर लगा कर शराब बेचे जाने की एक चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां खुलेआम काउंटर लगाकर धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर बड़ा सवाल खड़े हो रहे हैं।

D N B bharat news संवाददाता मोहम्मद आसिफ ने जब मेले मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो उनलोगों ने मेले में इस तरह का अवैध कारोबार लगातार जारी होना बताया और बताया कि यहां तैनात जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध शराब की बिक्री पर अनदेखी कर रहे हैं।

इस घटना से साफ है कि शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।वही प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रही है।अब सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन इस पर कब कार्रवाई करेगा और क्या ऐसे मामलों पर लगाम लग पाएगी?
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट