बेगूसराय बीहट में महिला,पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,मध्य विद्यालय बीहट में की गयी शुरुआत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट स्टूडेंट्स क्लब द्वारा मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में आयोजित ग्रामीण महिला पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में जागीर टोला का दबदबा बना रहा। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में सफेगतपुर और इब्राहिमपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें इब्राहिमपुर की टीम विजयी रही।

- Sponsored Ads-

वहीं जागीर टोला और इब्राहिमपुर के बीच हुए मैच में जागीर टोला और गुरुदासपुर और जागीर के बीच हुए मैच में गुरुदासपुर की टीम विजयी रही। वहीं महिला वर्ग में जागीर ए की टीम ने गुरुदासपुर को और जागीर बी की टीम ने इब्राहिमपुर को हरा दिया। आयोजन समिति के राजकिशोर ने बताया कि फाइनल मुकाबला 27 जनवरी को आयोजित होगा।

बेगूसराय बीहट में महिला,पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,मध्य विद्यालय बीहट में की गयी शुरुआत 2इसके पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व विधायक रामरतन सिंह, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार एटक जिला मंत्री प्रह्लाद सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, नेट बॉल सचिव अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार, राजीव कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ लालुबाबू, गुंजेश कुमार हौसला अफजाई किया। खेल में रेफरी के रूप में आदर्श कुमार, हंसराज, स्कोरर आयुषी और उद्घोषक आकाश कुमार थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article