बेगूसराय में फुटबॉल के बाद अब लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का मेला,मंगलवार से बिहार महिला सबजूनियर हॉकी टूर्नामेंट होगा शुरु

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बरौनी खेलगांव में फुटबॉल के बाद हॉकी खिलाड़ियों का जमघट लगेगा। मंगलवार से 13वां बिहार महिला सबजूनियर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बरौनी खेलगांव स्थित भक्तियोग पुस्तकालय मैदान में प्रारंभ होगा।

बेगूसराय में फुटबॉल के बाद अब लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का मेला,मंगलवार से बिहार महिला सबजूनियर हॉकी टूर्नामेंट होगा शुरु 2प्रतियोगिता के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना एवं जिला हॉकी संघ के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार हॉकी के किसी बड़े आयोजन को संचालित करने का मौका मिला है। टूर्नामेंट के आयोजन केलिए यहां उपयुक्त मैदान एवं व्यवस्था को देखते हुए हॉकी महासंघ ने बरौनी खेलगांव में आयोजन करने का अवसर दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में फुटबॉल के बाद अब लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का मेला,मंगलवार से बिहार महिला सबजूनियर हॉकी टूर्नामेंट होगा शुरु 3टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय लड़कियों में भी हॉकी की दिलचस्पी बढ़ेगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिल सकता है। लोगों में भी इस खेल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि आमतौर पर झारखंड और पंजाब में हॉकी का क्रेज है। अपने जिले में इसे जानने और समझने वाले कम लोग हैं। आयोजन के बाद स्थानीय लोगों में हॉकी के प्रति लगाव बढ़ेगी और अपने बच्चों को हॉकी खेलने मैदान में भेजेंगे।

बेगूसराय में फुटबॉल के बाद अब लगेगा हॉकी खिलाड़ियों का मेला,मंगलवार से बिहार महिला सबजूनियर हॉकी टूर्नामेंट होगा शुरु 4बरौनी खेलगांव में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें भाग ले रही है। गौरतलब है कि यहां फुटबॉल का राष्ट्रीय स्तर के मैच सहित संतोष ट्रॉफी का भी आयोजन किया जा चुका है। ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए बताया कि हॉकी के आयोजन के बाद बरौनी खेलगांव के इतिहास में एक और अध्याय जुटेगा।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article