समस्तीपुर: चोरी के शक में किशोर को खंभे से बांधा, भीड़ ने की पूछताछ, डायल-112 ने पहुंचकर छुड़ाया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी के शक में पकड़ लिया। लोगों ने उसे रस्सी से खंभे में बांध दिया और कड़ाई पूछताछ शुरू कर दी।

- Sponsored Ads-

 किसी व्यक्ति द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके में बंद घरों से चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया था। इसी आधार पर उसे पकड़ लिया गया। 

समस्तीपुर: चोरी के शक में किशोर को खंभे से बांधा, भीड़ ने की पूछताछ, डायल-112 ने पहुंचकर छुड़ाया 2लोगों का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने कुछ अन्य संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी दी, लेकिन अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया। किशोर कभी अपना घर मोहनपुर तो कभी आदर्शनगर बता रहा था।बताया जा रहा है कि उक्त किशोर पूर्व में भी आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में देखा गया था। कुछ दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही पीएनटी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश के दौरान भी उसे पकड़ा गया था, हालांकि लिखित शिकायत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया था।

समस्तीपुर: चोरी के शक में किशोर को खंभे से बांधा, भीड़ ने की पूछताछ, डायल-112 ने पहुंचकर छुड़ाया 3 इधर  संदिग्ध चोर के पकड़े जाने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए किशोर को भीड़ से अलग किया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह नशे का आदी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 समस्तीपुर: चोरी के शक में किशोर को खंभे से बांधा, भीड़ ने की पूछताछ, डायल-112 ने पहुंचकर छुड़ाया 4संदिग्ध किशोर से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते बुधवार को बारह पत्थर मुहल्ले में दिनदहाड़े दवा व्यवसायी रमेश राय के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे, जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मुफस्सिल क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना लगातार बढ़ गयी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article