डीएनबी भारत डेस्क
बेखौफ बदमाशों ने तेघरा प्रखंड के रातगांव पंचायत के बिसौआ वार्ड संख्या 7 निवासी रामदेव चौधरी के एकमात्र पुत्र विजय चौधरी की गोली मारकर हत्त्या कर दी। लगभग 57 वर्षीय विजय चौधरी अपने घर पर थे। तभी बदमाशों ने घरपर पहुंचकर ताबड़ तोड़ फायरिंग की।

दो गोली पेट और छाती के बगल में लगने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज वर्षा के कारण घर के लोग जबतक बाहर निकलते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और थानाध्यक्ष क्रांति रमण सहित दर्जनों पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के कारण गोतिया के द्वारा ही गोली मारकर हत्या की गई।
हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि रातगांव पंचायत में हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा एक युवक का नाम बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंथ सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढ़ाडस बंधा रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क