बेगूसराय में दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में सूर्यपुरा चौक पर बीती रात चोरों ने एक ज्वैलरी और एक बर्तन दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोरों ने दीपक ज्वेलर्स के दरवाजा में लगे ताला को काट कर दुकान में घुसे और लाखों रुपए मूल्य के बर्तन समेत कैश ले लिया। वहीं राम प्रकाश ज्वेलर्स का भी चोरों ने शटर का ताला काट अंदर घुस कर लाखों रुपए मूल्य के जेवर और कैश लेकर चंपत हो गए।

- Sponsored Ads-

चोरी की घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद भी हुई है लेकिन चोर ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा है। आज सुबह में घटना की जानकारी के होने के बाद दीपक ज्वेलर्स के मालिक रामबाबू साह और रामप्रकाश ज्वेलर्स के मालिक संतोष कुमार ने स्थानीय थाना को सूचना दी। वहीं चोरी की इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article