ससुराल आए युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत,फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की बात आ रही है सामने

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर में मंगलवार की रात ससुराल पहुचे युवक फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मौत की खबर सुनते ही ससुराल समेत परिजनों में कोहराम मच गया. बताते चलें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड नं सात निवासी अर्जुन महतो का दामाद समस्तीपुर से ससुराल आए यूवक ने गले में फंदा डालकर आत्म हत्या कर लिया।

 वही घटना की जानकारी कुछ ही देर में आस पास के गांव में फ़ैल गयी और ग्रामीणो की भीड़ लग गयी। ससुराल वालों ने उक्त युवक को फंदे से निचे उतरा. निचे उतारने के बाद उक्त युवक में कुछ हलचल लगा। जिसके बाद ससुराल वालों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बेगूसराय ले गया। जहां चिकित्सक ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। 

ससुराल आए युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत,फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की बात आ रही है सामने 2युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में दबी जुबान चर्चाएं हो रही है कि मृतक युवक की पत्नी किसी अन्य युवक से बात करता था. युवक को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही रात के समय सोने के दौरान फंदा लगाकर लिया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

वही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गयी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article