प्रेम प्रसंग में प्रेमी की छत से गिरकर हुई मौत, परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप,लाइव वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk

नालंदा के इसलामपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने युवती और उसके परिवार पर मारपीट कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। 

वहीं, युवती के परिजन आरोपों से इनकार करते हुए युवक के खुद छत से कूदने की बात कह रहे हैं।घटना इसलामपुर नगर के गौरव नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के कटौली गांव निवासी किशोरी प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है।मृतक की मां सुषमा देवी के मुताबिक, रजनीश पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को एक युवती ने फोन कर उसे गौरव नगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया।

 प्रेम प्रसंग में प्रेमी की छत से गिरकर हुई मौत, परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप,लाइव वीडियो आया सामने 2आरोप है कि वहां रजनीश को छत पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और छत से नीचे धकेल दिया गया। गंभीर रूप से घायल रजनीश को स्थानीय लोगों ने निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा-2 इसलामपुर डीएसपी रामदुलार प्रसाद और थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमी की छत से गिरकर हुई मौत, परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप,लाइव वीडियो आया सामने 3 पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इधर, युवती के परिजनों ने हत्या के आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि वे युवक को जानते तक नहीं हैं। उनके मुताबिक, सोमवार को युवक उनके किराए के मकान में छिपा हुआ था। नजर पड़ने पर वह भागने लगा और उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान युवक छत से कूद गया जिससे उसकी मौत हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article