विद्युत उर्जा चोरी मामले में विद्युत उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुमन रंजन ने विभिन्न गांव में छापेमारी कर  विद्युत उर्जा चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।  छापामारी के दौरान पाया गया कि थाना क्षेत्र के रसलपुर औगान निवासी स्व.शत्रुघ्न चौधरी के पुत्र श्याम किशोर चौधरी  विद्युत कनेक्शन विच्छेद रहने के बाद बिना संयोजन शुल्क जमा किये  अवैध रूप से लाइन जोड़कर ऊर्जा चोरी करते पाए गए।इससे 8369 रुपए राजस्व की अनुमानित हानि हुई।

- Sponsored Ads-

औगान निवासी उपभोक्ता स्व. सूर्यशेखर चौधरी के उत्तराधिकारी चंदन चौधरी,कूंदन चौधरी व नंदन चौधरी मीटर से बाईपास कर विद्युत चोरी करते पाए गए। इससे 61408 रुपए राजस्व की हानि हुई। वहीं दामोदरपुर गांव निवासी उपभोक्ता स्वर्गीय गौरीशंकर चौधरी के उत्तराधिकारी शशिभूषण चौधरी को आरोपित करते हुए कहा गया है कि  सर्विस तार को मीटर में जाने से पूर्व बाईपास कर विद्युत उर्जा का उपयोग कर रहे थे।

जिससे बिजली विभाग को 31607 रुपए आर्थिक क्षति हुई है। इस सभी जुर्माना की राशि में कंपाउंडिंग की राशि शामिल नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 197/25दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article