ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था शख्स, SI पीके चौधरी ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी;यात्रियों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक व्यक्ति संतलाल को गाड़ी संख्या 15211 के PF 1 से खुलने के उपरांत प्लेटफॉर्म के गैप व ट्रेन के बीच रगड़ खाने तथा SI पीके चौधरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निकालते हुए जान बचाई।
17 फरवरी को गाड़ी संख्या 15211 के समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 से समय करीब 1958 बजे प्रस्थान करते समय अचानक एक व्यक्ति को गाड़ी और प्लेटफार्म के स्लैब से रगड़ खाते हुए लगभग आधा धर प्लेटफार्म के नीचे तथा एक हाथ पायदान को किसी तरह पकड़े हुए ट्रेन के साथ रगर खाते हुए जाता दिखाई दिया। उप निरीक्षक पी के चौधरी जो गश्त में ठीक सामने थे, फरिश्ते बन उनके द्वारा सूझ बुझ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने आप को बैलेंस बनाते हुए उसे व्यक्ति को बाहर निकाल दिया गया तथा उसे प्लेटफार्म पर लिटाया।
तत्काल रेलवे अस्पताल को on duty Dy SS के माध्यम सूचना दिया गया सूचना उपरांत रेलवे डॉक्टर आए तथा प्राथमिक उपचार किया। उक्त व्यक्ति सुरक्षित है तथा दाहिनी जांघ , कमर, पैर में खरोंचे आये है तथा अपना नाम संतलाल उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय राम गुलाम महतो पता रोसरा थाना रोसरा जिला समस्तीपुर बताया तथा उनके भाई मुकेश महतो के द्वारा सकुशल ले जाया गया। आरपीएफ SI द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को बाहर निकल गया तथा उसकी जान बचाई गई बचाई गई।
मौके पर यात्रियों ने RPF अधिकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की गई तथा यात्रियों के यह चर्चा था कि कहीं कुछ गड़बड़ होता तो आरपीएफ दरोगा भी ट्रेन के चपेट में उसे बचाने के चक्कर में आ जाते हैं। लेकिन उनके द्वारा पूरी ताकत से लिफ्ट कर बाहर निकल गया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट