सीतामढ़ी का कुख्यात सूरत से गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती, लूट, गांजा तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वांछित कुख्यात को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने सूरत से कुख्यात ऋतुराज उर्फ़ राणा को गिरफ्तार किया है। मामले में रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कई कांडों में वांछित अभियुक्त राणा अभी सूरत में एक किराये के मकान में रह रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियो के निर्देशानुसार सदर एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम ने सूरत में कुख्यात के ठिकाने पर छापेमारी की। सूरत में कुख्यात राणा किराए के एक मकान में रह रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और कुख्यात को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने कुख्यात को सीतामढ़ी लाई है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार कुख्यात ने वर्ष 2018 में शिवहर में पुलिस पर फायरिंग और मुजफ्फरपुर में दो डकैती, 2022 में सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में लूट समेत कई अन्य अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आपको बता दें कि कुख्यात राणा ने अपने स्कूल के दिनों में ही अपराध की दुनिया में पैर रखा था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article