बेगूसराय पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में बीयर किया बरामद, ट्रक का चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीते शाम लाखो थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक में भारी मात्रा में रखे बीयर के साथ चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए चालक एवं उपचालक की पहचान वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले नरेश कुमार एवं सुनील कुमार के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि लाखों थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एन एच 31 से एक ट्रक गुजर रही है जिसमें की भारी मात्रा में बीयर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा सघन जांच की गई तब जाकर लाखो थाने की पुलिस को यह सफलता हाथ लगी । फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है ।

बेगूसराय पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में बीयर किया बरामद, ट्रक का चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार 2अब पूछताछ के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इन लोगों के द्वारा कहां से बीयर प्राप्त की गई थी और कहां पहुंचना था । फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया और फिर  उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article