दूग्ध उत्पादक किसान के मरणोपरांत आश्रित को मिला बीमा राशि का चेक

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में बरौनी डेयरी से सम्बद्ध दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड चुरामनचक के दुग्ध उत्पादक सदस्य स्व. लखन यादव एवं स्व. निरसी देवी के सामान्य मृत्यु के उपरांत उसके आश्रित को बरौनी सुधा डेयरी के द्वारा बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लखन यादव तथा निरसी देवी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड चुरामनचक के दूध उत्पादक सदस्य थे।

- Sponsored Ads-

उपरोक्त दोनों की मौत के उपरांत  समिति के अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव, समिति के सचिव विकास कुमार तथा उक्त वार्ड के वार्ड सदस्या रोशनी देवी के द्वारा स्वर्गीय लखन यादव के आश्रित उनके पुत्र खुशदिल यादव एवं स्वर्गीय निरसी देवी के आश्रित उनके पति सुखदेव यादव को संयुक्त रुप से बीमा राशि का पच्चीस पच्चीस हजार रुपए का चेक दिया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष ललन प्रसाद यादव ने बताया कि बरौनी डेयरी से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादक किसानों का बीमा किया गया है।

दूग्ध उत्पादक किसान के मरणोपरांत आश्रित को मिला बीमा राशि का चेक 2उक्त बीमा के तहत किसान का आकस्मिक मृत्यु पर डेढ़ लाख एवं सामान्य मृत्यु पर पच्चीस हजार रुपए की सहायता दी जाती है। उक्त अवसर पर संजीव कुमार राय, रामचन्द्र यादव, प्रेम नारायण यादव, मनोज यादव, मीना देवी,शैल देवी, चंदन कुमार राम, शंभू महतो,हारो महतो,खरखुरा यादव, अमेरिका यादव,नीलम देवी सहित उक्त समिति के अन्य किसान उपस्थित थे।

Share This Article