फर्नीचर से लेकर कपड़ों तक, उजियारपुर के समाजसेवी ने संभाली गरीब परिवार की शादी की जिम्मेदारी
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के नाजिपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 जवाहरपुर गांव में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही अड़चन को चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने दुर कर किया,अब उस बेटी की शादी महाशिवरात्रि के दिन धूमधाम से हो सकेगा,उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए कहा कि उनको सूचना मिली की नाजिरपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान उर्फ पंजाबी की पुत्री की शादी विगत कुछ माह पूर्व तय हो चुकी थी,

लेकिन आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को शादी का सारा सामान खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है,उन्होंने उस बच्ची की शादी धूमधाम से कराने का फैसला लिया, शनिवार को टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित कोच, पलंग, कुर्शी, टेबल, ट्रंक, रजाई गद्दे, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री,व आर्थिक मदद उपलब्ध कराई, मदद मिलने के बाद उपेंद्र पासवान उर्फ पंजाबी, ने राजू सहनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक कहावत है कि आज के समय में कोई किसी का नहीं होता है,
लेकिन वहीं राजू सहनी ने इस कहावत को गलत सिद्ध करते हुए हम गरीबों की मदद को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं, भगवान इस नेक दिल इंसान को हमेशा खुश रखे, वहीं इस अवसर पर पूर्व मुखिया विजय झा,सरपंच सरोज कुमार ने इस मदद के लिए पंचायत की ओर से राजू सहनी का अभार जताते हुए,
अपने तरफ से कुछ आर्थिक मदद परिजनों को प्रदान किया, मौके पर चंद्रकांत सिंह श्री राम सहनी,रौशन कुमार ठाकुर, मदन पासवान,नरेश पासवान, कपिल पासवान चंद्र कमल सिंह, इंद्रजीत पासवान, रंजीत पासवान, मनोज पासवान एवं ललित पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट