खगड़िया डीएम एवं कृष्णा बम ने ह्यूमिनिटी ब्लड डोनर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

DNB Bharat

संस्था के चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 111 लोगों ने किया रक्तदान।

डीएनबी भारत डेस्क 
खगड़िया ह्यूमिनिटी ब्लड डोनर संस्था के चतुर्थ वर्षगांठ  पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध कृष्णा बम और खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर किया गया। इस मौके पर कुल 111 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।

खगड़िया जिला मुख्यालय के होली गेंगेज पब्लिक स्कूल परिसर में ह्यूमिनिटी

- Sponsored Ads-

ब्लड डोनर ग्रुप के द्वारा चतुर्थ वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम बेहद खास रहा। खास इसलिए क्योंकि मुख्य अतिथि के रूप में लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था की केंद्र रही कृष्णा बम की उपस्थिति से लोग काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृष्णा बम और खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्यों और संचालकों को सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान करने वाले तमाम लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यवसायी, आईएमए से जुड़े डॉक्टर, मीडिया कर्मी आदि मौजूद थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article