डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल का टीम जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने घटना स्थल पर पहुंचे।अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव संगठन की ओर से मुआवजा दिलाने का पार्टी कार्य करेगी।अग्नि पीड़ित परिवार से स्थानीय विधायक सांसद मिलना उचित नहीं समझे।

परिवारों को सरकारी सहायता के नाम पर स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी केवल आश्वासन ही देते रहे हैं।पार्टी के द्वारा यह मांग है सभी अग्नि पीड़ित परिवार को पक्का का मकान, आग में झुलस कर मरे प्रति मवेशी पचास हजार रूपए दिया जाए।
अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने वाले में पार्टी के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानंद कविजी, सदर प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, युवा जिला महासचिव अनिल कुमार,श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मूलानंद, प्रखंड महासचिव कर्मशिल यादव, अध्यक्ष विक्रमशिल कुमार और सूरज तांती ,दशरथ निषाद, विकास कुमार, इत्यादि दर्जनों साथी शामिल थे।
डीएनबी भारत डेस्क