डीएनबी भारत डेस्क
बिहार का बेगूसराय प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी बाढ़ की चपेट में लंबे समय तक रहा और गंगा के जलस्तर में कमी के बाद भी लोगों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। लेकिन ऐसे में हर बार की तरह फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर लोगों के बीच मदद के लिए पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल से ही लगातार सोनू सूद आपदा के समय लोगों को मदद पहुंचाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।
और अब बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति के बाद बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम मटिहानी प्रखंड के बाढ़ प्रीत स्थलों पर घर-घर जाकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों को से हाल-चाल जानने के बाद उन्हें और मदद का आश्वासन भी दिया। मटिहानी के बाद सीधे सोनू सूद तेघरा अनुमंडल के विभिन्न स्थलों पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की एवं राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय लोगों के बीच आने से उन्हें सुकून मिलता है और लोगों की मदद करके उन्हें एक आत्मीय एहसास भी प्राप्त होता है।

रियल लाइफ और रिल लाइफ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा की हर वक्त कैमरे के सामने रहना किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन रियल लाइफ का कैमरा ऊपर वाले के हाथ में रहता है और ऊपर वाले सब चीज देखते रहते हैं। लोगों की कटाक्ष के संबंध में उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना के समय भी उन पर टिप्पणियां की गई लेकिन लोगों को आपदा के समय पीड़ित लोगों के बीच आना चाहिए और यही जीवन का असली सत्य है
डीएनबी भारत डेस्क