बेगूसराय जीडी कॉलेज के समझ एनएसयूआई छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, दरभंगा विश्वविद्यालय के VC का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के ख्यातिप्राप्त जी डी कॉलेज मे आज NSUI के छात्रों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया है। अपनी लंबित मांगो को नहीं माने जाने से नाराज छात्रों ने दरभंगा विश्वविद्यालय के VC का पुतला दहन किया गया है। नाराज छात्रों ने धमकी दी है की अगर दस दिनों के अंदर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वो जी डी कॉलेज के मुख्य द्वारा पर ताला मार कर कॉलेज के पठन पाठन के कार्यो को ठप्प कर देंगे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान संगठन से जुड़े बड़ी संख्या मे छात्र मौजूद थे। बताते चले की बेगूसराय का जी डी कॉलेज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। पर हाल के दिनों मे यहाँ कई तरह की समस्या से छात्र छात्रावो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर बिभिन्य छात्र संगठनों के द्वारा यहाँ प्रदर्शन का दौर जारी है। ऐसी ही बारह सूत्री मांगो के समर्थन मे शनिवार को NSUI के द्वारा बिरोध प्रदर्शन करते हुए VC का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया की उनकी 12 प्रमुख मांगे है जिसको लंबे समय से कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से VC को अवगत कराया गया है। पर उनकी मांगो पर VC के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बेगूसराय जीडी कॉलेज के समझ एनएसयूआई छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, दरभंगा विश्वविद्यालय के VC का किया पुतला दहन 2

जिससे नाराज होकर वो लोग आज VC का पुतला जलाने पर बाध्य हुए है। उनकी मांग कॉलेज मे पूछताछ काउंटर की स्थापना को सुचारु रूप से चलाने। कॉलेज मे शुद्ध पानी की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई और उसे ठीक करने के साथ कॉलेज की सुरक्षा प्रमुख है। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन स्कूल से साइकिल की चोरी हो जा रही है। साथ ही उनकी प्रमुख मांग कॉलेज से जिन कर्मियों को हटाया गया है उन्हें फिर से बहाल करने की है। अचानक से उनको हटा देने से उनके रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयीं है।

बेगूसराय जीडी कॉलेज के समझ एनएसयूआई छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, दरभंगा विश्वविद्यालय के VC का किया पुतला दहन 3वर्तमान मे बहाल कर्मियों का वर्ताब छात्र छात्रावो के साथ बिलकुल भी ठीक नहीं है। जिससे उनलोगो मे नाराजगी है। संगठन से जुड़े छात्रों ने चेतावनी दी है की अगर दस दिनों के अंदर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वो लोग कॉलेज के मुख्य द्वारा पर ताला जड़ देंगे, जिससे कॉलेज का पठन पाठन का कार्य पूरी तरीके से बंद हो जायेगा। जिसके जिम्मेदार VC होंगे।

Share This Article