तेयाय कॉलेज में पुनः इंटर की पढ़ाई चालू करने की मिली स्वीकृति

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेडेस्क

बेगूसराय जिला के आरबीएस कॉलेज तेयाय में भी छात्र अब इंटर में नामांकन ले सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी पोर्टल पर रामबिलास सिंह महाविद्यालय तेयाय का नाम जोड़ने के बाद छात्र 2023-25 सत्र में इंटर में नामांकन ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ गाजी सलाउद्दीन ने बताया कि कॉलेज का कोड जारी कर दिया गया है तथा पोर्टल पर नाम जोड़ दिया गया है। कॉलेज का नाम पोर्टल पर जोड़े जाने से आस पास के छात्रों और अभिभावकों में प्रसन्नता देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंटर का कोड समाप्त किए जाने से लोग आहत थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पुन: इंटर की पढाई प्रारंभ किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राज्य के दर्जनों डिग्री कॉलेजों का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल से हटा लिया गया था। इसमें आरबीएस कॉलेज भी शामिल था। अब पुन: नाम जोड़ने के साथ साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स फैकल्टी में 240-240 सीट निर्धारित किए गए हैं। 17 मई से प्रारंभ होने वाले नामांकन प्रक्रिया में छात्र आरबीएस कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article