इंटर में दाखिले को मेधा सूची जारी, 28 जून तक लेना होगा एडमिशन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्लस टू स्कूलों में इंटर में एडमिशन के लिए फस्ट मेरिट लिस्ट जारी हो गयी है।मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। स्टूडेंट्स को एडमिशन के  लिए इंटिमेशन लेटर दिया जायेगा।

स्टूडेंट्स को अपने यूजर आइडी डाल कर लेटर को अपलोड करना होगा। इसके बाद आवंटित संस्थानों में 28 जून तक एडमिशन लेना होगा।प्रथम चयन सूची में शामिल अगर कोई आवेदक आवंटित संस्थान में एडमिशन नहीं लेते हैं, तो वर्तमान सत्र 2025-27 में उनका नाम ओएफएमएस सिस्टम में हटा दिया जायेगा। आगे जो चयन सूची जारी की जाएगी उसमें भी उनका नाम नहीं रहेगा।अगर विद्यार्थीआवंटित संस्थान से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा संस्थान चाहते हैं, तो ऐसे आवेदक पहले आवंटित संस्थान में एडमिशन लेंगे।

एडमिशन के बाद चयन सूची जारी होने पर वे अन्य संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे।

पहली लिस्ट में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। 

आवंटित संस्थानों में 28 जून तक नामांकन होगा।वहीं 29 जून तक प्राचार्य सीट अपडेट सकते है।

Share This Article