शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: जून में लगेगा FLN समर कैंप, कक्षा 5 और 6 के बच्चों की सुधरेगी भाषा और गणित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| जिले के सभी प्रखंडों में एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) समर कैंप के सफल संचालन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को सभी प्रखंड नोडल एवं सीआरसी नोडल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर कैंप से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए प्रथम संस्था के हेमंत कुमार ने बताया कि मॉड्यूल के अनुसार जून माह में प्रतिदिन पूर्वाह्न 7 बजे से 9 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में मध्य विद्यालय के वर्ग 5 एवं 6 के बच्चे भाग लेंगे। कैंप के दौरान बच्चों को भाषा एवं गणित विषय की बुनियादी जानकारी गतिविधि आधारित तरीके से दी जाएगी, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत किया जा सके।

शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: जून में लगेगा FLN समर कैंप, कक्षा 5 और 6 के बच्चों की सुधरेगी भाषा और गणित 2जिला नोडल कजलीशील ने सभी प्रखंडों को समर कैंप संचालन के लिए तीन-तीन वालंटियर की सूची निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वालंटियर के रूप में शिक्षा स्वयंसेवक, तालिमी मरकज, कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, बीएड कॉलेज, डायट तथा पीटीईसी के विद्यार्थियों का सहयोग लिया जा सकता है।

वहीं जिला साधन सेवी अभिषेक कुमार एवं उमेश कुमार मिश्रा ने बेसलाइन टेस्ट की रिपोर्ट गूगल शीट में समय पर इंट्री करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का सही आकलन किया जा सके।

शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: जून में लगेगा FLN समर कैंप, कक्षा 5 और 6 के बच्चों की सुधरेगी भाषा और गणित 3बैठक में प्रखंड नोडल अशोक कुमार सिंह, संदीप कुमार, सीआरसी नोडल नंद कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, रिम्पू कुमार, गोपाल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

Share This Article