मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026: सनराइज ट्यूटोरियल्स तेघड़ा के 12 छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे, अंशु और सोनाक्षी बने टॉपर

DNB Bharat Desk

कहते हैं कि हौसले बुलंद हो तो लाख कठिनाइयों के बीच भी सफलता स्वयं चरण चूमती है। इसी कथन को सार्थक करते हुए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में सनराइज ट्यूटोरियल्स तेघड़ा के 12 छात्रों ने सफलता दर्ज कर अपने विद्यालय तथा पूरे तेघड़ा क्षेत्र का नाम बढ़ाया है।

- Sponsored Ads-

सफल विद्यार्थियों में मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार के दो छात्र अंशु कुमार पिता अजय साह ने 144 अंक एवं आशुतोष कुमार पिता सुनील यादव ने 141 अंक, मध्य विद्यालय बरौनी की छात्रा सोनाक्षी कुमारी पिता संतोष चौधरी ने 142 अंक, मध्य विद्यालय दनियालपुर नं0 दो का छात्र संगम कुमार पिता प्रदीप पंडित ने 141 अंक, मध्य विद्यालय दुलारपुर का दो छात्र देव भारद्वाज पिता रणधीर कुमार ने 139 अंक एवं बिक्की कुमार पिता मुकेश कुमार सिंह ने 112 अंक, कन्या मध्य विद्यालय पिढ़ौली की छात्रा आस्था कुमारी पिता शंभू यादव ने 136 अंक, मध्य विद्यालय तकिया का छात्र खुशांत कुमार पिता अर्जुन राम ने 139 अंक, मध्य विद्यालय पैगंबरपुर अयोध्या की छात्रा आयुषी कुमारी पिता पप्पू दास ने 128 अंक, मध्य विद्यालय दीनदयालपुर की छात्रा रकीबा बानो पिता मोहम्मद शहरयार अहमद ने 123 अंक, मध्य विद्यालय हसनपुर का छात्र विकास कुमार पिता दीपक कुमार ने 118 अंक प्राप्त कर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026: सनराइज ट्यूटोरियल्स तेघड़ा के 12 छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे, अंशु और सोनाक्षी बने टॉपर 2संस्था के डायरेक्टर प्रिंस प्रभाकर ने बताया कि वर्ष 2013 से ही हर साल हजारों बच्चों के बीच अनुमंडल स्तरीय ओपन टेस्ट आयोजित कर चयनित छात्रों को मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी मुफ्त में करवाई जाती है। विगत 11 वर्षों से लगातार सनराइज ट्यूटोरियल्स के छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं।

प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, संजय कुमार, मंजर शायान, अरुण राम एवं नवीन कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों के मेहनत,लगन, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास का परिणाम है। मौके पर चयनित छात्र-छात्राओं ने बताया कि अपने विद्यालय के शिक्षकों के प्रोत्साहन एवं प्रिंस प्रभाकर सर के मार्गदर्शन में उनकी तैयारी पूरी हुई तथा सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षक को जाता है।

Share This Article