विद्यालय में 70 प्रतिशत के कम उपस्थिति होने पर सरकारी सुविधा से बंचित होगे छात्र:- एचएम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न हाई स्कूल में इन दिनों छात्रों की उपस्थिति कम होने पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की है। शिक्षकों का कहना है कि जब तक छात्र विद्यालय में पढ़ेंगे नहीं तब तक उन्हे उत्तम शिक्षा कहां से प्राप्त होगी।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण चौधरी ने बताया कि सत्र 2023-2024 को लेकर वर्ग नवम् का नामांकन चल रहा है। हाई स्कूल नारेपुर में गोविन्दपुर तीन,रुदौली,अरवा, बछवाड़ा,रानी,एक,रानी दो तथा दादुपुर पंचायत से बच्चे अपना नामांकन कराने पहुंच रहे हैं। जिसमें अब तक 370 छात्र-छात्राओ ने अपना नामांकन कराया है। 50 से 75 छात्रो को और नामांकन कराने की संभावना है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा वर्ग दशम् का वर्ग संचालन सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जा रहा है। उन्होनै बताया कि वर्ग दशम् में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 530 है, जिसमें दस प्रतिशत भी छात्र विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैसे छात्रों को परिक्षा में प्रपत्र भरने के साथ साथ सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा से भी वंचित रखा जाएगा जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी।

उन्होंने सभी कोचिंग संचालक से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना कोचिंग का संचालन विद्यालय संचालन समय के बाद करें। जिससे छात्र अपने विद्यालय में उपस्थित होकर पढ़ाई कर सके। उन्होंने विद्यालय पोषक क्षेत्र के अविभावकों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने अपने बच्चों को ससमय विद्यालय भेजने का काम करें,बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें।

मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि जो छात्र विद्यालय नहीं जायगें वैसे छात्रों को सरकारी सहायता राशि से संचित रखा जाएगा। उन्होने विद्यालय संचालन के दौरान कोचिंग चालाने वाले संचालक की जांच करने की बात कही।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article