वीरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का फुंका पुतला

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुन्दन जोशवा के नेतृत्व में शुक्रवार को वीरपुर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा द्वारा पूर्वांचल में बिहार एवं यूपी के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जा रहा है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का फुंका पुतला 2इसी बात के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बिहारियों का अपमान बंद करो, केजरीवाल मुर्दाबाद आदि नारे लगाये गये। मौके पर मंडल महामंत्री राकेश कुमार, मंत्री पप्पू चौरसिया, युवा मोर्चा मंत्री महेश चौरसिया, बूथ अध्यक्ष योगी चौरसिया आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article