नालंदा: जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमान भाइयों ने सोगरा वक्फ बिल का किया विरोध, केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” का समर्थन भी किया गया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

शुक्रवार को बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत खासगंज मोहल्ले की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद AIMIM के प्रदेश सचिव शमीम अख्तर के नेतृत्व में सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

नालंदा: जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमान भाइयों ने सोगरा वक्फ बिल का किया विरोध, केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन सिंदूर" का समर्थन भी किया गया 2प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वक्फ संशोधन विधेयक को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से मदरसों और धार्मिक स्थलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि यह विधेयक लागू हुआ तो यह मदरसों और धार्मिक शिक्षा को प्रभावित कर सकता है, जबकि ऐसे ही एक छोटे मदरसे से पढ़ाई करने वाले भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भारत को मिसाइल टेक्नोलॉजी में विश्व स्तर पर अग्रणी बनाया।

नालंदा: जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमान भाइयों ने सोगरा वक्फ बिल का किया विरोध, केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन सिंदूर" का समर्थन भी किया गया 3प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” का समर्थन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को दिया गया यह करारा जवाब सराहनीय है और भारत के सभी मुसलमान इस अभियान में सरकार के साथ खड़े हैं। अंत में, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने यह भी मांग की कि भारत को “अखंड भारत” के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों को शामिल किया जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article