बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज पटना के बैनर तले नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च

DNB Bharat Desk

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज पटना के बैनर तले नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी बिभिन्न मांगो को लेकर एक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्या मे नगर निगम के कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतिरोध मार्च नगर निगम सें निकलकर बिभिन्य रास्तो सें होता हुआ पुनः नगर निगम मे जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान फेडरेशन के नेताओ का कहना है की जब सें नगर निगम बना है तब सें सरकार और नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी लंबित मांगो पर अब तक बिचार नहीं किया गया है।

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज पटना के बैनर तले नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च 2कर्मियों का कहना है की नगर निगम के द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और तंग तबाह किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया की श्रम बिभाग के पत्र के आदेश मे उनलोगो को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। केर्मचारियों की मिली भगत सें उनकी मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे मे वो लोग एक बार फिर सें घरना प्रदर्शन कर अपना बिरोध दर्ज करा रहे है। उनकी मुख्य मांग सामान काम का सामान बेतन की है। सिवान नगर परिषद है वहां के कर्मियों को 18000 रुपए का भुगतान किया जा रहा है वहीं बेगूसराय नगर निगम में 10000 से 12000 रुपया ही कर्मियों को भुगतान किया जा रहा है।

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज पटना के बैनर तले नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च 3जो घोर अनन्या है। कर्मचारियों का आरोप है की रविवार को छुट्टी के दिन भी काम लिया जाता है। चाय पीने और बाथरूम जाने वाले कर्मियों को बर्खास्त कर दिया जाता है या बर्खास्त करने की धमकी दी जाती है। मेयर के प्रकोष्ठ मे की गई वार्ता और समझौता का पालन आज तक नहीं किया गया। आज के प्रश्न के माध्यम से कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए विवश होगे।

Share This Article