बिहार थाना सोहसराय थाना सीओ नगरनिगम टीम रही मौजूद
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार शरीफ के नाला रोड मे आज नगर निगम का सख्त बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। सड़क निर्माण के दौरान एक जर्जर दो मंजिला मकान लगातार एक तरफ झुक रहा था, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। नगर निगम ने मकान मालिक को कई बार नोटिस दिया और मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई, लेकिन इसके बावजूद मकान नहीं तोड़ा गया।

हालात गंभीर होते देख नगर निगम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान बिहार थाना, लहेरी थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बुलडोजर कार्रवाई के वक्त गृहिनी की ओर से कुछ देर हंगामा भी हुआ, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।
नगर निगम के सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण संजय ने बताया कि मकान को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था और नगर आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट के तहत 13 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था.बावजूद इसके मकान मालिक ने खुद तोड़ने के बजाय जर्जर मकान के ऊपर नया निर्माण शुरू कर दिया।
वहीं पीड़ित गृहस्वामी सीमा कुमारी ने कार्रवाई को साजिश बताते हुए कहा कि उन्हें लिखित नोटिस नहीं दिया गया और 50 लाख की लागत से बने मकान को मात्र 50 मिनट में ध्वस्त कर दिया गया। महिला ने साजिश के तहत मकान को तोड़ने की बात कही.
डीएनबी भारत डेस्क