राजस्थान में बेगूसराय के एक मजदूर की काम के दौरान विधुत स्पर्शाघात से मौत

DNB Bharat

राजस्थान के प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था मृतक बेगूसराय जिला गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत मौजी हरिसिंह पंचायत के बरियारपुर गांव के गोपी तांती का पुत्र।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा प्रखण्ड के एक कामगार की मौत बुधवार को राजस्थान में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम के दौरान विधुत स्पर्शाघात के कारण हो गई है। मृतक गढ़पुरा प्रखण्ड अंतर्गत मौजी हरिसिंह पंचायत के बरियारपुर गांव निवासी गोपी तांती का 50 वर्षीय पुत्र रामरतन तांती के रूप में बताया गया है। मृतक लगभग 1 वर्ष से राजस्थान के जोधपुर संगरिया फाटक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

- Sponsored Ads-

बुधवार की सुबह मृतक रामरतन तांती  दैनिक दिनचर्या में अपने समय से काम करने के लिए फैक्ट्री गए थे। काम के दौरान उन्हें बिजली का करंट लग गया। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए मथुरादास अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को आस पड़ोस में काम करने वाले उनके ग्रामीण एवं सगे संबंधी को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान से शव को एंबुलेंस के द्वारा घर लाया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन को बेगूसराय में जब घटना की जानकारी हुई  तो परिजन एवं ग्रामीणों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक की पत्नी जयमाला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया गया कि 1 वर्ष पूर्व गांव के ही रंजीत महतो के साथ मृतक रामरतन राजस्थान प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने के लिए ले गया था। राजस्थान से कमाकर घर लौटने के बजाय उनका शव गांव पहुंच रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी शव आने के बाद राजस्थान में उनके साथ काम कर रहे लोगों से ही मिल पायेगी। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जिसमें फैक्ट्री मालिक पर भी शक किया जा रहा है।

बेगूसराय गढ़पुरा संवाददाता अरूण चंद्र झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article