बेगूसराय के नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आन बान शान के साथ नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बीहट-भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, डीएम तुषार सिंगला, डीडीसी प्रवीण कुमार, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण,स्वरूप के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती एवं असत्य पर सत्य की विजय की प्राप्ति के हर्ष के दिन विजयादशमी गुरुवार को नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आन बान शान के साथ नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया लहराया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आन बान शान के साथ नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 2इस अवसर पर न्यू जीरोमाइल स्थित गोलंबर पर तिरंगा का ध्वजारोहण करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बढ़ता बेगूसराय के तहत नगर परिषद बीहट को सुंदर बनाने की कोशिश की गयी है। उन्होंने कहा कि यह जिले का प्रवेश द्वार है जो धर्म संस्कृति और शहादत की धरती है। जब बेगूसराय में लोग प्रवेश करें तो उन्हें राष्ट्रीयता के बोध के लिए जहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उनका अभिवादन करता दिखेगा। वहीं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अपनी कविताओं के साथ युवाओं में जोश भरते खड़े हैं।

बेगूसराय के नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आन बान शान के साथ नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 3इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बताया कि फिलहाल नगर परिषद बीहट में चार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जा रहा है। जिसके तहत जीरो माइल गोलंबर, न्यू जीरो माइल गोलंबर और सिमरिया धाम रिवर फ्रंट पर लगाया गया है। जबकि एक तिरंगा वार्ड 25 अंतर्गत सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर में लगाया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 100 फीट की ऊंचाई पर 30 / 20 के अनुपात में लगाया गया है।

Share This Article