नालंदा: हिलसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर पार्षदों का हंगामा, मुख्य गेट पर तालाबंदीकार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद पर गंभीर आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के हिलसा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को हालात उस वक्त विस्फोटक हो गए, जब आक्रोशित पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया और भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

धरना दे रहे पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने उन्हें विकास कार्यों को गति देने के लिए चुना है, लेकिन नगर परिषद में मनमानी, गोपनीयता और भ्रष्टाचार हावी है। पार्षदों का आरोप है कि विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी जानबूझकर छिपाई जा रही है, जिससे विकास कार्य कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं और धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।

नालंदा: हिलसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर पार्षदों का हंगामा, मुख्य गेट पर तालाबंदीकार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद पर गंभीर आरोप 2पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि योजनाओं को जानबूझकर रोका जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।आक्रोशित पार्षद हाथों में “भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद चाहिए”, “भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी वापस जाओ” जैसी तख्तियां लेकर नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी की।

Share This Article