“आकाश गंगा रंग चौपाल, चकिया दुर्गा मंदिर प्रांगण में बच्चों की प्रतिभा से गुलजार हुई रंगों की दुनिया”
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/बीहट-गुनगुनाती धूप में 189 बच्चों ने नगर परिषद बीहट के प्राथमिक विद्यालय चकिया, दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे खुले आसमान के नीचे रंगों की छटा बिखेर कर देश को स्वच्छ रखने का दिया संदेश। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित आर टी राजन स्मृति प्रतियोगिता का। अलग-अलग विद्यालयों से आए अलग-अलग उम्र के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से रंगों का जादू खड़ा कर दिया।
हर रंग में प्रकृति और स्वच्छता के लिए बच्चों की जीती जागती तस्वीर सबके आंखों को भा गयी। बच्चों ने जहां एक तरफ प्रकृति का सजीव चित्रण किया, वहीं समाज में स्वच्छता को लेकर चल रहे मुहिम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। वहीं 2 दर्जन से अधिक बच्चों ने क्राफ्ट में भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। चकिया दुर्गा मंदिर का मैदान बच्चों की उपस्थिति से गुलजार हो गया। किसी कोने में रंगोली, तो किसी कोने में पेंटिंग की प्रतियोगिता में भाग ले रहे नौनिहाल बच्चों के हाथों से रंग एक नई आकृति गढ़ी जा रही थी। पंक्तिबद्ध बच्चों ने अपने रंगों से समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, संरक्षक संजय कुमार ललन, नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद नेहा पटेल, एनटीपीसी के पृथ्वीराज, सचिव गणेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अमर ज्योति, नरेश कुमार, मनीष कुमार के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन आकाश गंगा के सदस्य अंकित कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया । इस मौके पर प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप के कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना की जाह्नवी कुमारी, आंचल कुमारी शामिल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन डॉ कुन्दन कुमार और स्वागत भाषण सचिव गणेश गौरव ने किया।
इस मौके पर सचिव गणेश गौरव ने कहा के ये बच्चे प्रतियोगिता में नहीं बल्कि अपनी व्यापक भावनाओं को रख रहे हैं। कहा कि आकाश गंगा तन नहीं मन रंग रहा है जो समाज के लिए अतिआवश्यक है। आप बच्चे हंस रहे हैं इसका मतलब दुनिया अभी बांकि है। वहीं सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की दुनिया मे रंग भरा जा रहा है। हर बच्चे रंग और अबीर के साथ साथ कुचियों से देश को बना रहे हैं। सब अपने हाथों से देश को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर माध्यमिक स्तर चित्रकला में प्रथम कमानी कुमारी, द्वितीय शिवानी, तृतीय शिवानी रानी, चतुर्थ राधिका और चित्रकला मध्य स्तर में प्रथम इंशात, द्वितीय अक्षत आनंद, तृतीय आयुष, चतुर्थ कंचन कुमारी रही।
जबकि माध्यमिक स्तर रंगोली में प्रथम सुरभि कुमारी, द्वितीय तन्नू कुमारी, तृतीय मुस्कान, चतुर्थ रोली और मध्य स्तर रंगोली में प्रथम अनोखा कुमारी, द्वितीय संध्या, तृतीय आर्यन, चतुर्थ अभिषेक रहे। वहीं माध्यमिक स्तर मेहंदी में प्रथम सपना, द्वितीय सोनी, तृतीय अंकुश, चतुर्थ मोती और मेहंदी मध्य स्तर में प्रथम लक्ष्मी, द्वितीय मीठी, तृतीय आरती चतुर्थ लक्ष्मी रही। जबकि क्राफ्ट माध्यमिक स्तर में प्रथम सपना, द्वितीय खुशी, तृतीय बंदना, चतुर्थ स्थान पर अंकिता रही और क्राफ्ट मध्य स्तर पर प्रथम कन्हैया,, द्वितीय प्रतीक्षा, तृतीय अमन व चतुर्थ स्थान पर कार्तिक कृष्ण रहे।
मौके पर एसोसिएशन के रोहित वर्मा, रवि वर्मा, आनन्द कुमार, दिनेश दीवाना, नरेश कुमार, राधे कुमार, सन्तोष कुमार,अंकित राज, राजू कुमार, जितेंद्र, कविता कुमारी, अभिलाषा, महेश, किशन, शिवम, अमन, आरुषि, रुही, संस्कृति, कबीर सिंह, साइकिल पे सन्डे के अंशु कुमार, अभिनव कुमार, नीतीश, राजा, शिक्षक रत्नेश कुमार, रजनीश कुमार टोनी सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट