“बिहार में डबल इंजन नहीं, ‘कुर्सी इंजन’ की सरकार; भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर मटिहानी विधायक बोगो सिंह का बड़ा हमला”

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र  से राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के द्वारा आज  कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में काफी संख्या में रजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।राजद के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबू सिंह ने एक बार फिर सरकार पर दिखा हमला करते हुए कहा है कि आज बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पटना में नीट की छात्रा की मौत हो गई। इस मौत के बाद सरकार बैक फुट पर आ गया और शासन और प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया और सीबीआई को हाथ में जांच देकर यह साबित कर दिया कि या अब मामला ठंडी बस्ता में चला गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं है कुर्सी इंजन की सरकार है। इस विधानसभा चुनाव में लोग की हार हुई और तंत्र की जीत हुई। बिहार के मतदाता ने एनडीए सरकार को ईमानदारी से बहुमत देने का काम नहीं किया। बिहार में लोकतंत्र की हत्या हुई।

"बिहार में डबल इंजन नहीं, 'कुर्सी इंजन' की सरकार; भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर मटिहानी विधायक बोगो सिंह का बड़ा हमला" 2और एनडीए सरकार की द्वारा झूठी जवान से झूठी बातें कही जाती है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और यह जो धन्ना सेठ है और जो शासन और प्रशासन में बैठे हुए लोग उनके द्वारा हमारी बेटी की इज्जत लूटी जा रही है। और बिहार सरकार मुक दर्शक बनी हुई है। बिहार सरकार बिहार को जनता को दिग़भ्रमित करने का काम कर रही है। खास करके छात्र की मौत के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई को जांच दे दिया है। बस सीबीआई जांच 50 वर्षों के बाद भी नहीं हो सकता है। इस दौरान रजद विधायक ने बिहार  को चैलेंज करते हुए कहा है कि बिहार सरकार में ताकत है तो और एक परसेंट भी इंसानियत बचा हुआ है।

"बिहार में डबल इंजन नहीं, 'कुर्सी इंजन' की सरकार; भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर मटिहानी विधायक बोगो सिंह का बड़ा हमला" 3तो हाई कोर्ट यह सुप्रीम कोर्ट के जज से तीन महीना के अंदर उस पीड़ित परिवार और पीड़ित बेटी को न्याय देने का काम करें। वही पप्पू यादव को गिरफ्तारी को लेकर राजद विधायक नरेंद्र कुमार बोगो सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाते हैं। उसको इसी तरह आवाज दबाने का काम करते हैं उनकी गिरफ्तारी बड़ी दुभाग पूर्ण है।

"बिहार में डबल इंजन नहीं, 'कुर्सी इंजन' की सरकार; भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर मटिहानी विधायक बोगो सिंह का बड़ा हमला" 4साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मटिहानी विधायक बोगो को पीठ में छुरा भोकने का काम किए हैं। साथ ही साथ यूजीसी बिल को लेकर उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से यूजीसी बिल केंद्र सरकार के लिए द्वारा लाया गया है यह सरकार देश में हिंदू हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है।

Share This Article