सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, बेगूसराय में  नितीश कुमार व सम्राट चौधरी का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले के बलिया में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा शक्ति के नेता सह वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब पप्पू यादव बिहार में गरीबों और वंचितों की आवाज बनते हैं, तब-तब सरकार साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करती है।अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पप्पू यादव ने गरीब जनता के लिए एंबुलेंस, दवाइयों, भोजन और अस्पतालों में सहायता की थी, जिससे सरकार की कार्यशैली उजागर होने लगी थी। इसी कारण उन्हें उस समय भी जेल भेजा गया था।

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, बेगूसराय में  नितीश कुमार व सम्राट चौधरी का किया पुतला दहन 2उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में NEET छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव दिल्ली की संसद से लेकर जहानाबाद की सड़कों तक संघर्ष कर रहे थे। इसी आवाज को दबाने के उद्देश्य से सरकार ने 31 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी करवाई है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने “रेपिस्ट को फांसी दो” और “पप्पू यादव को रिहा करो” जैसे नारे लगाए।

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, बेगूसराय में  नितीश कुमार व सम्राट चौधरी का किया पुतला दहन 3इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।यह पूरा मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में विरोध और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article