समस्तीपुर में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH जाम किया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियो ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी है।मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गणेश साहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गणेश साहनी हरपुर भिंडी गांव से ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रहा था तभी पहले से घात  लगाए बैठे अज्ञात अपराधियो ने दर्जिनिया पुल पर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

समस्तीपुर में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH जाम किया 2जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार होने में सफल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए हैं और राष्ट्रीय राज मार्ग को शव के साथ जाम कर दिया है। स्थानीय लोगों का बताना है कि मृतक पेशे से एडवोकेट भी थे और प्रॉपर्टी डीलर का भी काम किया करते थे इसके अलावा मृतक एक प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाते भी थे।

समस्तीपुर में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने NH जाम किया 3लोगों के अनुसार मृतक आज भी कोचिंग से लौट रहे थे तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।स्थानीय लोगों की माने तो बदमाशों ने करीब बीस राउंड फायरिंग की है। इधर सड़क जाम के कारण इस प्रमुख मार्ग पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।हालांकि लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने  में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि पुलिस अपराधियों की फरार होने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। हालांकि हत्या के सही कारण का पता नहीं चल सका है।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article