भक्तिमय माहौल पर केंद्रित,”माथे पर कलश और जुबां पर राम नाम… सुंदर परिधानों में सजी कन्याओं ने मोह लिया सबका मन”
डीएनबी भारत डेस्क

घर-घर से निकले एक ही नारा भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा की गगनभेदी जयकारे और नारे के साथ बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव में सुबालाल यादव टोला में तीन दिवसीय श्री श्री 108 अखण्ड सीताराम नाम महामंत्र संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन की सफलता को लेकर रविवार की सुबह करीब आठ बजे 5 किलोमीटर की शुभ भव्य कलश शोभा यात्रा सुन्दर परिधानों से सुसज्जित कन्याओं माथे पर गंगाजल भड़ा कलश रखकर कलश शोभा यात्रा निकाला।
कलश शोभा यात्रा की शोभा में चार चांद लगाने के लिए कलश शोभा यात्रा मार्ग पर मार्ग की साफसफाई, स्वच्छता, पानी का छिड़काव करने के साथ ही कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए कन्याओं की चरण पखारने, चरण स्पर्श कर चरण पूजा एवं पानी का बोतल दिया जा रहा था।
कलश शोभा यात्रा की अगुवानी मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष पिपरा देवस कौशल किशोर सिंह, पूर्व मुखिया हाजीपुर सह वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, सरसरी मानस गोष्ठी के अध्यक्ष उपेन्द्र राय, समाजसेवी सोनू कुमार, भूषण यादव, राहुल कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, अनिल कुमार यादव,
विजय कुमार यादव, भूषण चौधरी, अनिल कुमार राय, भोला राय, संजय यादव सहित समस्त पिपरा देवस, हाजीपुर एवं असुरारी गांव निवासी सभी श्रद्धालु के बीच गंगाजमुनि तहजीब देखते ही बन रहा था। इस दौरान कोई सेल्फी लेने तो कोई रिल बनाने तो कोई सोशल मीडिया पर लाईव करने में मशगूल दिखे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट