पटना में वोटर अधिकार यात्रा के आयोजन को लेकर नालंदा से सैकड़ों गाड़ियों का जत्था राजद नेत्री आयशा फातिमा की अगुआई में हुआ रवाना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-पटना के गांधी मैदान में आज केंद्र के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा का भव्य समापन होना है। इस मौके पर INDI गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पटना पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से राजद नेत्री एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा तथा समाजसेवी यासिर इमाम के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और हजारों समर्थक पटना रवाना हुए।

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के आयोजन को लेकर नालंदा से सैकड़ों गाड़ियों का जत्था राजद नेत्री आयशा फातिमा की अगुआई में हुआ रवाना 2यात्रा में शामिल राजद टुप टूप मल्लिक ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने पूरे 16 दिन तक बिहार के कोने-कोने में वोटर अधिकार यात्रा निकाली, जिसके जरिए वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों को उजागर किया गया। उन्होंने कहा कि आज गांधी मैदान में यह संकल्प लिया जाएगा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article