बेगूसराय मे वफ्फ बोर्ड कानून के खिलाफ भारतीय मुक्ति मोर्चा समेत अन्य घटक दलों ने किया भारत बंद, कार्यकर्ताओं ने किया एनएच 31 जाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे भारतीय मुक्ति मोर्चा,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के तत्वाधान मे आज भारत बंद का आह्वान के मौके पर बेगूसराय के पावर हाउस के समीप सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने एन एच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आज के इस प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों छोड़ पर  गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे वफ्फ बोर्ड कानून के खिलाफ भारतीय मुक्ति मोर्चा समेत अन्य घटक दलों ने किया भारत बंद, कार्यकर्ताओं ने किया एनएच 31 जाम 2जिससे न सिर्फ गाड़ियों का परिचलन पूरी तरीके से वाधित रहा बल्कि आम लोगो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद के समर्थन मे उतरे कार्यकर्ताओं की मांग थी की बर्तमान मे कि देश में ईवीएम के माध्यम से होने वाले वोटिंग को बंद किया जाए। जिससे लोकतंत्र खतरा मे पड़ गया है। इसके अलावा इनकी मांग है की ओवीसी की जातीय आधारित जनगणना कर उसे पब्लिश किया जाय साथ ही जिसकी जितनी संख्या उसके आधार पर हिस्सेदारी मिले।

बेगूसराय मे वफ्फ बोर्ड कानून के खिलाफ भारतीय मुक्ति मोर्चा समेत अन्य घटक दलों ने किया भारत बंद, कार्यकर्ताओं ने किया एनएच 31 जाम 3प्रदर्शनकारियो ने आगे बताया की सरकार द्वारा लाया गया वफ्फ बोर्ड कानून को सरकार वापस ले। जिससे धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का हनन होता है। ऐसे कानून को लागू कर भाजपा सरकार सभी धर्मो की प्रॉपर्टी को हड़पना चाहती है।इसके साथ ही कार्यकर्ताओ की मांग ही की महाबोधि मंदिर पर जो ब्राह्मणों का कब्जा है उसे ब्राह्मणों से मुक्त किया जाए। जिसको लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया गया है।

Share This Article