वीरपुर में खूनी संघर्ष: लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, महिला समेत 4 घायल, 13 पर FIR

DNB Bharat Desk
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत स्थित वार्ड नं 1 मिलकी गांव में लाठी दण्डा,लोहे की राड से लैस होकर बदमाशों ने घर से अपने ढेरा पर जाने के क्रम में चार लोग पर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

पीड़िता अनिता देवी ने घटना को लेकर प्रियंका देवी,सरिता कुमारी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी समेत 13 लोगों पर जान से मार देने की नियत से झोटा पकड़ जमीन पर पटक कर लाठी दण्डा, लोहे की राड से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने सोना की चकती, और ढोलना छिन लेने,स्व परिवार को जान से मार देने की धमकी देने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए वीरपुर थाना में मामला दर्ज कराई है।

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

Share This Article