लड़की को अगुआ करने के आरोप में तीन लोग के खिलाफ शिकायत,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर लोग तरह, तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पीड़ित पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर सरौंजा निवासी मोहम्मद आशिफ समेत तीन लोगों पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को कहीं अन्यत्र बेच लेने की नियत से बहला फुसलाकर अगुवा कर ले भागने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है। थाना पर मौजूद पदाधिकारयों ने यह भी बताया कि पीड़ित आवेदक के द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी एक बार उक्त लड़की को भगाने का प्रयास किया था। जिसमें आरोपी असफल हो गया था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article