पिता के साथ कार से लौट रही छात्रा को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, शव बछवाड़ा पहुंचते पसरा मातम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बैंक बाजार वार्ड संख्या 7 में मंगलवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब करीब  25 वर्षीय छात्रा का शव अपने घर पहुंचा। छात्रा का शव घर पहुंचते ही पुरे इलाके में कोहराम मच गया । देखने वाले लोगो की भीड़ जमा हो गयी। चीख पुकार से लोग गमगीन हो गया।

पिता के साथ कार से लौट रही छात्रा को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, शव बछवाड़ा पहुंचते पसरा मातम 2परिजनों का रो रो कर हाल बुरा हो गया। बताते चलें कि रानी एक पंचायत के बैंक बाजार निवासी मनोज यादव अपनी पुत्री अलीशा कुमारी उर्फ़ आरती अपने पिता के साथ मारुती कार पर सवार होकर झाड़खंड के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोडरमा के लिए निकला। जहां महाविद्यालय पहुंचकर डीएल ईडी का कागजात जमा किया। देर शाम वापस घर लौटने के दौरान नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मारुती कार पर अंधाधुंध गोली चला दी।

- Sponsored Ads-

पिता के साथ कार से लौट रही छात्रा को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, शव बछवाड़ा पहुंचते पसरा मातम 3उसी दौरान कार में बैठी छात्रा के सिने में एक गोली लग गयी। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना पर शाहपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव अपने पैतृक आवास आते ही पुरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्रा तीन बहन और एक सबसे छोटा भाई है। छात्रा बहन में दुसरे स्थान पर थी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article