10 और 11 फरवरी को पंचायतों में गूंजेगी सीपीएम की आवाज, नुक्कड़ सभाओं के जरिए हड़ताल की तैयारी
डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित कर्पूरी लोहिया आश्रम में मंगलवार को सीपीएम लोकल कमिटी बछवाड़ा व मंसूरचक की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन के राष्टव्यापी आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया गया साथ ही हड़ताल को सफल बनाने के लिए 10 व 11 फरवरी को विभिन्न पंचायतो में नुक्कर सभा का आयोजन कर लोगो को हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपील की जायगी।

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता उमेश कुंवर कवि ने कहा कि विगत सप्ताह मोदी सरकार ने यूरोपीय संघो और अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता किया जो करीब 93 लाख करोड़ रुपये के बराबर है बिना कोई टेक्स लिए इतने मूल्य का सामान देश लाया जायगा। इस देश के किसान मजदुर का दशा और ख़राब होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार वर्ष 2025 – 26 के बजट में कृषि ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, सामाजिक कल्याण सहित अन्य मदों में करीब 1 लाख 503 करोड रुपए की कटौती किया गया है।
जिस कारण आने वाले दिनों में खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरूरी मद में आम लोगों मेहनतकस पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। वही बैठक को संबोधित करते हुए अवध किशोर चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट को खुली लूट का छूट देने के लिए चार श्रम संहिता लाकर मजदूर वर्ग को दास युग में धकेलना चाहती है। जहां न तो वेतन की गारंटी रहेगी, ना नौकरी की, ना सामाजिक सुरक्षा की गारंटी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में आये दिनों अपराध की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण आमजन में असुरक्षा का माहौल बन चुका है। सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।
इन तमाम सवालों को लेकर 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के माध्यम से हम बताने का काम करेंगे। बैठक में विजय कुमार राय, रामजतन राय, शंकर राय, लालबाबू महतो, विश्वनाथ दास, सदन पासवान, संजीव चौधरी, जगदीश पोद्दार आदि लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। मौके पर करीब एक दर्जन सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क