डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत मध्य विद्यालय पालीडीह के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर नालंदा,राजगीर और पावापुरी ले जाया गया।
- Sponsored Ads-

प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।वहीं राजगीर व पावापुरी का भी भ्रमण किया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट